gujrat election result
कांग्रेस का खेल बिगड़ा पुडुचेरी मुख्यमंत्री इस्तीफे के बाद गुजरात में भी झटका Gujarat Election Result
LIVE Gujarat Municipal Election Result 2021: गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता के सेमीफाइनल का नतीजा आ गया है। यहां 6 नगर निगम- अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर चुनाव के लिए मंगलवा को मतगणना हुई। अब तक के नजीतों में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। वहीं इन महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुआ है। कांग्रेस कुल 575 सीटों में से 40 सीट भी नहीं जीत सकी है। यहां बीते रविवार को वोटिंग हुई थी। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच बताया जा रहा था, लेकिन मैदान में आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी AIMIM भी थी। इससे पहले भी सभी 6 नगरनिगमों पर भाजपा का कब्जा था, जो बरकरार है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अहमदाबाद में मतदान किया था। पढ़िए लाइव अपडेट्स




































