Baba Ramdev Exclusive | ABP News | IMA | Baba Ramdev VS IMA row
योग गुरू बाबा रामदेव ने इन दिनों अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे हैं. एलोपैथी को लेकर दिए बयान के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी और बयान भी वापस लेना पड़ा था. हालांकि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और बाबा रामदेव अब तक आमने सामने हैं. इस बीच तमाम विवादों पर रामदेव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की है और अपना पक्ष रखा है. बयान के बाद हुए विवादों पर बाबा रामदेव ने कहा, “मैं न तो एलोपैथी के खिलाफ हूं, न डॉक्टर्स के खिलाफ हूं और आईएमए के खिलाफ होने का कोई प्रश्न नहीं है. ठीक है, उन्हें अपनी राजनीति चलानी है, डॉक्टरों के बीच में अपनी नेतागिरी करनी है तो उसके साथ में लड़ाई का कोई प्रश्न नहीं है.”
IMA General Secretary Dr Jayesh Lele is live on ABP News
#DrJayeshLele #BabaRamdev #ABPNewsLIVE





























