रूस यूक्रेन युद्ध को 1 महीने से भी ज्यादा होने जा रहा है. रूसी सैनिकों ने इस जंग में यूक्रेन के कई बड़े शहरों को तबाह कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ जंग के बीच रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन (Putin) ने अपने तेवर और सख्‍त कर लिए हैं.

उन्होंने हाल ही में रूसी अरबपति और अनाधिकारिक शांति वार्ताकार रोमन अब्रामोविच के साथ हुए एक मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान रोमन ने पुतिन को यूक्रेनी राष्‍ट्रपति की ओर से हाथ से लिखे गए शांति प्रस्‍ताव वाले खत को दिया था. जिसके जवाब में पुतिन ने कहा कि मैं जेलेंस्की को बर्बाद कर दूंगा.

द टाइम्‍स की रिपोर्ट की माने तो जेलेंस्की ने हाथ से लिखकर भेजे गए पत्र में युद्ध को रोकने के लिए अपनी शर्तों के बारे में पूरा डीटेल दिया था. बता दें कि दोनों देशों में चल रहे युद्ध के बीच अब यूक्रेन के राष्ट्रपति का रुख नरम हो रहा है. उन्होंने रूस से बातचीत की पेशकश की थी और कहा था कि हम बातचीत कर इस युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं. 🔴Watch ABP News Live 24/7 https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc 🔴Watch ABP News Live 24/7 https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here