गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल के बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही है. इस बीच खुद हार्दिक पटेल ने कहा है कि मैं कार्यकर्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ रहा हूं. नाराजगी परिवार में रहती है, हकीकत में तबीयत खराब नहीं थी, लोगों ने पूछ पूछ कर खराब कर दी. हमें भी पावरफूल बनना पड़ेगा. उन्होंने बीजेपी की तारीफ के सवाल पर कहा कि तारीफ तो मैंने बाइडेन की भी की थी तो क्या मैं बाइडेन के साथ चला गया. गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा, ”मैं राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से नाराज नहीं हूं. मैं प्रदेश नेतृत्व से नाराज हूं. मैं परेशान क्यों हूं? चुनाव आ रहे हैं और ऐसे समय में ईमानदार और मजबूत लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहिए. उन्हें पद दिया जाना चाहिए.”





























