#HindiNews #ABPNews #LatestNews Hanuman Chalisa row: सांसद नवनीत राणा और उनके पति को आखिरकार जेल भेज दिया गया है. दोनों को बांद्रा कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया था, लेकिन कोरोना जांच के चलते जेल भेजे जाने में देरी हो रही थी. हालांकि अब दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें जेल भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस सांसद के पति रवि राणा को लेकर आर्थर रोड जेल पहुंची, हालांकि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद रवि राणा को नवी मुंबई के तलोजा जेल ले जाया जाएगा. आर्थर रोड जेल में कैदियों की कुल क्षमता 800 है. वहीं इस वक्त 3600 से ज्यादा कैदी आर्थर रोड जेल में कैद हैं. साथ ही सांसद नवनीत राणा को भायखला जेल भेजा गया है. पुलिस की तीन गाड़ियां नवनीत राणा को लेकर जेल पहुंचीं.

पुलिस स्टेशन से जेल ले जाते वक्त दोनों के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. क्योंकि शिवसेना कार्यकर्ता इस मामले में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही सांसद के

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here