दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में आज दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली. तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश (Rain) भी देखने को मिली. वहीं राजधानी में दिन में ही अंधेरा छा गया. जो जहां था वहीं थम गया. हालांकि बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत भी मिली. तेज आंधी और बारिश के कारण उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं. वहीं दिल्ली में कई जगह पेड़ भी उखड़ गए. बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की खबर भी है. वहीं सफदरजंग पर हवाओं की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई.वही इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रेवल एडवाइजरी करते हुए कहा कि दिल्ली में बारिश और आंधी के कारण हमारे उड़ान संचालन पर असर पड़ सकता है. कृपया किसी भी परेशानी से बचने के लिए यात्रा का पर्याप्त समय लेकर चलें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here