कन्हैया लाल की हत्या के बाद तनाव और गुस्से के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) खुद उदयपुर जा रहे हैं. मुख्यमंत्री के साथ गृहराज्य मंत्री गजेंद्र शेखावत और राज्य के डीजीपी भी उदयपुर जाएंगे. इससे पहले कल अशोक गहलोत ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई और सभी दलों से शांति बनाए रखने की अपील की.





































