#HindiNews #ABPNews #LatestNews नवनीज राणा का पूरा नाम नवनीत कौर राणा है. उनका जन्म मुंबई में एक पंजाबी परिवार में हुआ. नवनीत के पिता आर्मी में थे. राणा ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग का फील्ड चुना और इसी में अपना करियर बनाया. उन्होंने मॉडलिंग के अलावा तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी और कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया. नवनीत की शादी रवि राणा से हुई और उनसे शादी के बाद ही वह राजनीति में आईं. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गईं. वहीं 2019 में एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन से वह अमरावती से निर्दलीय सांसद चुनी गईं. उन्होंने इस सीट पर शिवसेना उम्मीदवार को ही हराया था. नवनीत के पति रवि राणा महाराष्ट्र में निर्दलीय विधायक हैं और योग गुरु बाबा रामदेव के रिश्ते में भतीजे लगते हैं.






























