पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला
आत्मघाती हमले में 11 पाकिस्तानी फौजी मरे
मित्रों, पाकिस्तान से सिर्फ मोहसिन नकवी के लिए बुरी खबर नहीं आ रही…नकवी का तख्तापलट करने का मन बना चुके..आसिम मुनीर और पाकिस्तान की सेना के दिन भी आजकल सही नहीं चल रहे…बलोचिस्तान से लेकर खैबर पख्तूनख्वा तक…पाकिस्तान के सैनिकों पर बागी भारी पड़ रहे हैं । खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के आत्मघाती हमले में 11 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। वहीं बलोचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी ने जिन पाकिस्तानी सैनिकों को अगवा किया था, उनके पास भी अब कम वक्त बचा है । क्योंकि उनको जिंदा छोड़ने वाले सौदे की डेडलाइन खत्म होने वाली है । आज आपको बलोचिस्तान से अफगानिस्तान बॉर्डर तक पाकिस्तान की सेना पर हो रहे हमलों…और मुनीर फौज के शर्मनाक सरेंडर के बारे में भी जानना चाहिए..
इस साल अफगानिस्तान बॉर्डर के पास पाकिस्तान के सैनिकों पर हमलों की संख्या बढ़ी है । इस बार खैबर पख्तूनख्वा के बजौर में फिदायीन हमलावरों ने विस्फोटक से भरे वाहन से धमाका किया…इस वाहन से हमलावरों ने सीधे सेना के चेकपोस्ट पर टक्कर मारी । जिससे पूरा चेकपोस्ट ढह गया । इस हमले में 11 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है । इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने ली है । पाकिस्तान की सेना ने खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया है । जिसके जवाब में टीटीपी के हमले पाकिस्तान की सेना पर भारी पड़ रहे हें…
मित्रों अफगानिस्तान के बॉर्डर के पास पाकिस्तानी सैनिकों पर आत्मघाती हमला हुआ…लेकिन बलोचिस्तान में हालात और खराब हैं । यहां पर बलोच लड़ाकों ने पाकिस्तान के 7 सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया । बलोच लिबरेशन आर्मी ने इन वर्दीधारी पाकिस्तानी सैनिकों को हथियारों के साथ पकड़ा था । और पाकिस्तान को इनकी रिहाई के लिए 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया था । बीएलए ने इन सैनिकों के बदले पाकिस्तान को बलोच कैदियों की अदलाबदली का प्रस्ताव दिया है । और ये भी कहा है अगर उनकी बात का जवाब नहीं दिया गया तो पाकिस्तान के सैनिकों को मौत की सजा दे दी जाएगी । आज आपको एक बार फिर बीएलए की कैद में मौजूद पाकिस्तानी सैनिक की बात सुननी चाहिए…
आपने इस पाकिस्तानी सैनिक के बयान को सुना और देखा । पाकिस्तान के 7 हथियारबंद सैनिकों को बीएलए ने आसानी से पकड़ लिया । अब ये सैनिक मुनीर से खुद को छुड़वाने की गुहार लगा रहे हैं । ये वीडियो 4 दिन पुराना है । यानी इन सैनिकों के पास अब सिर्फ 3 दिन का वक्त बाकी है । तीन दिन बाद बीएलए इनके साथ कुछ भी कर सकता है । वैसे जबसे मुनीर ने पाकिस्तानी सेना की कमान संभाली है । तब से पाकिस्तान की सेना के और बुरे दिन शुरू हो गए ।
#dnawithrahulsinha #terrorattackcase #zeenews #breakingnews
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1






























