कट्टरपंथ के खिलाफ
नए NATO का विश्लेषण !
मित्रों…जिस कट्टरपंथी आतंक से लड़ाई के दौरान टायसन घायल हुआ…वो सिर्फ भारत के लिए नहीं…पूरी दुनिया के लिए बड़ी समस्या है । और कट्टरपंथी आतंक से युद्ध के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने एक नए संगठन का प्लान तैयार किया है। नेतन्याहू के इस प्लान में भारत को बड़ी भूमिका दी गई है । इस संगठन में भारत और इजरायल के अलावा 4 और क्षेत्रों के देश शामिल होंगे । इसीलिए इसे वर्ल्ड ऑर्डर बदलने वाले हेक्सागन भी कहा जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन बाद इजरायल के दौरे पर जा रहे हैं ।उससे ठीक पहले नेतन्याहू के इस एलान से पूरी दुनिया के कट्टरपंथी बेचैन हैं । अब हम कट्टरपंथ के खिलाफ इसी नए NATO का विश्लेषण करेंगे । आज आपको जानना चाहिए..नेतन्याहू ने जो छह पक्षीय गठबंधन बनाने का विचार रखा है । उसमें दुनिया के कौन कौन से देश शमिल हो सकते हैं । मिडिल ईस्ट के चारों तरफ बनाए जाने वाले इस गठबंधन के टारगेट पर कौन कौन सी कट्टरपंथी ताकतें रहेंगी । और ये गठबंधन बन गया..तो चीन..पाकिस्तान और तुर्किए को कौन कौन सी परेशानी होगी ।
मित्रों सबसे पहले आपको इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का वो बयान सुनना चाहिए..जिसमें उन्होंने कट्टरपंथ के खिलाफ नए NATO का विचार रखा है…मित्रों सुना आपने…अपने जन्म के साथ ही कट्टरपंथ से लड़ रहे इजरायल ने अब इस लड़ाई के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है । और इजरायल के प्लान में….ना तो अमेरिका शामिल है…ना चीन शामिल है…ना रूस शामिल है । नेतन्याहू ने अपने बयान में भारत को विश्वशक्ति बताया है । और इस नए गठबंधन का सबसे बड़ा सहयोगी भारत को चुना है । जो सिर्फ कट्टरपंथी ताकतों से लड़ाई नहीं करेगा..बल्कि इसमें शामिल देश…एक दूसरे के आर्थिक..रणनीतिक और कूटनीतिक सहयोगी भी होंगे । यानी इस गठबंधन के साथ दुनिया में एक नई ताकत का उदय होगा । आज आपको इस 6 पक्षीय गठबंधन…यानी नए हेक्सागन में शामिल होने वाले संभावित देशों के बारे में जानना चाहिए…नेतन्याहू ने अपने बयान में तीन पक्षों का नाम साफ साफ लिया है इजरायल..भारत और भूमध्यसागरीय देश ग्रीस और साइप्रस…इन सभी देशों के आपस में संबंध बहुत मजबूत हैं…इजरायल का साइप्रस और ग्रीस के साथ रक्षा समझौता हुआ है । जबकि हाल के दिनों में ग्रीस और साइप्रस भारत के भी प्रमुख सहयोगी बने हैं । लेकिन मिडिल ईस्ट के वो देश इस गठबंधन में शामिल हो सकते हैं । जो कट्टरपंथी ताकतों को खत्म करना चाहते हैं । और भारत और इजरायल दोनों के सहयोगी हैं ।
#dnawithrahulsinha #newnato #zeenews #indiaisrael #netanyahu
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1






























