पेट्रोल पंप LPG एजेंसी
घर में 40 सिलेंडर
आने वाली आपदा को अवसर में
बदलने वाली सोच का विश्लेषण
दुनियाभर में पेट्रोलियम संकट है..भारत में ये सिर्फ संकट है..अभी कोई किल्लत नहीं है। हम आपको बार बार बता रहे हैं कि आगे परेशानी हो सकती है..लेकिन फिलहाल देश में ईंधन की कोई विशेष दिक्कत नहीं है। आज सरकार ने भी स्पष्ट तौर पर इसे समझाया। संसद में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बयान दिया तो बाहर पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारी ने एक-एक बात साफ-साफ बताया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सप्लाई बनाए रखने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। मित्रो अभी एहतियात बरतने की जरूरत है लेकिन कुछ लोग घबराए हुए हैं। क्योंकि अफवाह गैंग एक्टिव है।
अफवाह गैंग के भ्रम और बनावटी विपदा का नतीजा है कि पेट्रोल पंप पर लाइन लग रही है। एक एक आदमी 40-40 गैस सिलेंडर घर में छिपाए बैठा है। सोचिए..किस तरह संकट खड़ा किया जा रहा है। सरकार साफ-साफ कह रही है कि आपकी-हमारी तरह के जो घरेलू उपभोक्ता हैं उनके लिए LPG सप्लाई में कोई कटौती नहीं होगी. अभी गैस की कोई कमी नहीं है। हां कमर्शियल उपभोक्ताओं यानी रेस्टोरेंट, होटल, कैंटीन की सप्लाई में जरूर कटौती की गई है। फिर भी भ्रमित लोग अफवाह के शिकार हो रहे हैं। और दूसरों के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं। मित्रो आपके मन में एक और सवाल होगा कि जब संकट नहीं है तो फोन पर गैस बुकिंग क्यों नहीं हो रही है? IVR यानी इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स पर फोन क्यों नहीं लग रहा है? आज हम आपके इस संकट को भी डिकोड करेंगे और अफवाह को कैश करने वाला गैंग की फिर से मरम्मत भी करेंगे। आज संसद में मीडिल-ईस्ट संकट पर चर्चा हुई। इस दौरान पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गैस और तेल को लेकर पूरी तस्वीर साफ कर दी। उन्होंने कहा कि देश में गैस और तेल का पर्याप्त स्टॉक है. इतना स्टॉक है कि अगर ईरान वाला संकट लंबा भी चला तो हमें कोई परेशानी नहीं होगी. पहले सुनिए पेट्रोलियम मंत्री ने क्या कहा…देश की संसद में पेट्रोलियम मंत्री ने जो कहा झूठ तो नहीं कहा होगा. उन्होंने हर अफवाह का प्वाइंट टू प्वाइंट जवाब दिया. खंडन किया. पेट्रोलियम मंत्री ने जो कहा उसे थोड़ा विस्तार से डिकोड करते हैं
#dnawithrahulsinha
#gascrisis #gasshortage #varanasi #crudeoil
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1





























