हाइपरसोनिक मिसाइल बरसा रहा ईरान
तो ट्रंप को पड़ी सस्ते बमों की जरूरत
मित्रों..आज डीएनए में अपने पहले विश्लेषण की शुरूआत..हम हिंदी की एक प्रसिद्ध कहावत से करेंगे…आपने ये कहावत कई बार सुनी होगी…चौबे जी चले छब्बे बनने, दुबे बनकर लौटे। मित्रों…इस कहावत का इस्तेमाल उस वक्त करते हैं…जब कोई व्यक्ति ज्यादा पाने या बड़ा बनने की कोशिश करता है लेकिन उल्टा अपना नुकसान करवा बैठता है। आज ये कहावत..अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर सटीक बैठ रही है। मित्रों..मिडिल ईस्ट के महायुद्ध का आज 13वां दिन है..और इस समय ईरान…इजरायल और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों के सामने कई मोर्चों पर इक्कीस दिखाई दे रहा है।
मित्रों…आज मिडिल ईस्ट में ईरान…अमेरिका पर तेल युद्ध में 21 पड़ रहा है।
-आज सुपरपावर और हथियारों की सबसे बड़ी फैक्ट्री कहे जाने वाले अमेरिका पर हथियारों के मामले में भी ईरान 21 दिख रहा है…
-आज साइबर वॉर फेयर में भी ईरान…अमेरिका और इजरायल को मात देकर दुनिया को चौंका रहा है…समंदर की लड़ाई में भी ईरान ने कैसे बाजी पलट दी है..ये भी आज हम आपको दिखाने वाले हैं।इसके अलावा माइंड गेम में भी अब डर ईरान को नहीं…बल्कि अमेरिका को लग रहा है। यानी जिस खेल में अमेरिका का दबदबा माना जाता था, वहां भी..मोजतबा खामेनेई..ट्रंप पर इक्कीस साबित हो रहे हैं।
मित्रों…डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को चारों तरफ विनाशकारी हथियारों से घेरने की योजना बनाई थी। ट्रंप को लगा था..अली खामेनेई की मौत के बाद वो आसानी से ईरान को झुका देंगे…लेकिन 13 दिन बाद डॉनल्ड ट्रंप..ईरान में फंसे हुए नजर आ रहे हैं…आज आपको जानना चाहिए..महायुद्ध में ऐसा क्या क्या हो रहा है..जिससे ईरान मजबूत और अमेरिका सहमा हुआ दिख रहा है । मित्रों..अब डॉनल्ड ट्रंप की तरफ से युद्ध खत्म होने की बात की जाने लगी है । जबकि ईरान युद्ध खत्म करने को तैयार नहीं है…ईरान के राष्ट्रपति अब युद्ध खत्म करने के लिए शर्तें गिना रहे हैं। मतलब ईरान की शर्तें मानी जाएंगी तब युद्ध खत्म होगा । मित्रों..युद्ध के शुरुआती 6 दिनों में 11 अरब डॉलर खर्च करने वाले अमेरिका ने अब सस्ते बमों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है । ताकि डॉलर्स कम खर्च हों । जबकि ईरान ने अपनी मिसाइलों के वॉरहेड और भारी किए हैं । अब ईरान हाइपरसोनिक मिसाइलों और 2000 किलो के वॉरहेड से बड़े हमले कर रहा है । मित्रों..इस युद्ध में अमेरिका की कन्फ्यूजन भी दुनिया के सामने आ गई है…अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कह रहे हैं..दुनिया होर्मुज का इस्तेमाल करे..क्योंकि अमेरिका ने उसको सुरक्षित कर दिया है। लेकिन इस बयान के बाद अमेरिका के तेल टैंकर पर खुद धमाका हो जाता है । और अमेरिकी जनरल कहते हैं…स्ट्रेट आफ होर्मुज सुरक्षित नहीं है । मित्रों..एक तरफ दुनिया भर में बढ़ रहा तेल संकट अमेरिका और सहयोगी देशों पर भारी पड़ रहा है…आपूर्ति बरकरार रखने के लिए अमेरिका को रूस से प्रतिबंध हटाने पड़े…जबकि ईरान ने आज ओमान..बहरीन और इराक में तेल स्टोरेज और डिपो पर हमला करके साबित किया कि अब मिडिल ईस्ट के तेल का कंट्रोल भी खलीफा के पास है…
#dnawithrahulsinha
#usairanconflict #trumpnews #zeenews #worldnewstoday
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1





























