महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की बगावत की वजह से सियासी संकट धीरे-धीरे और गहरा गया है. इस बीच शिंदे गुट के नेता दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) ने कहा कि हम शिवसेना (Shiv Sena) से बाहर नहीं निकले हैं. हम शिवसेना में हैं. हमें किसी ने नहीं कहा है कि आप ये करो. ये सब हमने अपने मन से किया है. हम डिप्टी स्पीकर के निर्णय को कोर्ट में चैलेंज करेंगे. हम शिवसेना से अलग नहीं है. हमने शिवसेना का अलग नाम नहीं मांगा है.

एकनाथ शिंदे गुट के नेता दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) ने कहा, ‘हम शिवसेना के विचार को लेकर चलने वाले हैं. हमें डराने के लिए डिसक्वालीफिकेशन की धमकी दी जा रही है. लोगों को सड़क पर उतरने के लिए जो कहा जा रहा है वो ग़लत है.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here