सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ (Agnipath) के खिलाफ बीते दिनों में दिल्ली में लगातार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस (Congress) अगले दो दिनों में देश भर में प्रदर्शन के माध्यम से मोदी सरकार को घेरेगी. रविवार को कांग्रेस 20 राजधानियों और बड़े शहरों में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की फौज उतारने जा रही है जो अग्निपथ को युवाओं से विश्वासघात बता मोदी सरकार पर हमला बोलेंगे. सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर में प्रत्येक विधानसभाओं में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे.

अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) और महीने का आखिरी रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री (PM) की मन की बात कार्यक्रम को निशाने पर रखते हुए लखनऊ में अजय माकन (Ajay Maken), देहरादून में मानवेंद्र सिंह (Manvendra Singh) , जयपुर में दीपेंद्र हुड्डा (Deepender Hooda), चेन्नई में गौरव गोगोई, पटना में कन्हैया कुमार, शिमला में आलोक शर्मा समेत कुल 20 शहरों में कांग्रेस नेता प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here