देश के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश (Heavy Rain) के बाद आई बाढ़ (Flood) से बुरा हाल है. महाराष्ट्र (Maharashtra), गुजरात (Gujarat), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और कर्नाटक (Karnataka) में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. बाढ़ से अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालात को देखते हुए ठाणे में 12वीं तक सभी स्कूल (School) बंद कर दिए गए हैं. महाराष्ट्र में बाढ़ और बारिश से अब तक 89 लोगों की मौत हो गई है, गुजरात में 83 लोगों की मौत हो चुकी है. नवसारी में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. राहत और बचाव का काम जारी है. मध्य प्रदेश में आसमानी आफत कहर बनकर टूटी है. छिंदवाड़ा से लेकर हरदा तक बुरा हाल है. एमपी के पांच जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

महाराष्ट्र में के पालघर में वैतरणा नदी उफान पर है. हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. नदी किनारे बसे गांव पानी में डूबने लगे हैं. पालघर के वहाडोली में काम करने गए 13 मजदूर वैतरणा नदी में फंस गए. घंटो ऑपरेशन चलता रहा. पानी का बहव काफी तेज होने की वजह से NDRF को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. भारी बारिश की वजह से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता गया. देर रात तक मजदूरों को जब निकालने में कामयाबी नहीं मिती तो राज्य सरकार से मदद मांगी गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here