हरियाणा के नूंह में तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई (Surender Singh Bishnoi) की हत्या के बाद पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है. एनकाउंटर के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है. पुलिस की ये कार्रवाई डीएसपी की हत्या के कुछ घंटों के भीतर हुई है और एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है.
डीएसपी की हत्या पर हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि यह एक गंभीर और दुखद घटना है. मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पैर में गोली लगी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें छापेमारी कर रही हैं. सख्त कार्रवाई होगी.





























