उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार में मंत्री दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) के इस्तीफा देने की अटकलें लगाई जा रही हैं. दावा किया जा रहा है कि वह अपनी उपेक्षा से नाराज थे. माना जा रहा है कि अब तक अपने विभाग में काम का बंटवारा ना होने से नाराज खटीक, मंगलवार को यूपी कैबिनेट की बैठक में भी शामिल नहीं हुए. सूत्रों का दावा है कि काम का बंटवारा ना होने से नाराज दिनेश खटीक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी थी.





























