Watch the video to know what Former Chief Minister of Uttarakhand Harish Rawat said in ABP News’ Ghoshnapatra.
73 साल के हरीश रावत 2014 में पहली बार तब उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री बने थे, जब कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को हटाया था. लेकिन 2017 के चुनाव में न सिर्फ हरीश रावत की सरकार चली गई बल्कि खुद हरीश रावत सीएम रहते हुए दो सीटों से चुनाव हार गए थे. लेकिन इस चुनाव में हरीश रावत नए सिरे से ताल ठोंक रहे हैं. चुनावी सर्वे भी इशारा कर रहे हैं कि उत्तराखंड के सीएम पद के लिए हरीश रावत की लोकप्रियता दूसरे नेताओं से ज्यादा है.

हरीश रावत का अपना सियासी कद है…वो चार बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं. उन्हें यूपीए सरकार में केंद्र में मंत्री बनने का भी मौका मिला. वो उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके है. इस बार हरीश रावत ड्राइविंग सीट पर दिख रहे हैं. उत्तराखण्ड में पार्टी के भीतर उनके सभी बड़े प्रतिद्वन्दी साल 2016 में ही बगावत करके बाहर जा चुके हैं और उनकी राह आसान कर चुके हैं. .
.
🔴Watch ABP News Live 24/7: https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc 🔴Watch ABP News Live 24/7 https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here