सीएम नीतीश कुमार के अलग होने के बाद बीजेपी ने उनको घेरने की तैयारी शुरू कर दी है, इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के (23 और 24 सितंबर) बिहार दौरे पर जा रहे हैं. इसी बीच बुधवार को पूर्णिया में पीएफआई (PFI) के ऑफिस पर हुई छापेमारी को आतंकवाद और अलगावाद के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे के दौरान पूर्णिया के रंगभूमि मैदान से शुक्रवार को बड़ी रैली करेंगे.
साथ ही किशनगंज में पार्टी के सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियो और प्रमुख नेताओं के साथ ‘मिशन बिहार’ पर रणनीति तैयार करेंगे. इसके अलावा बिहार बीजेपी कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे. दूसरे दिन यानी शनिवार को किशनगंज के बूढ़ी काली मंदिर में दर्शन करने के बाद एसएसबी, बीएसएफ के अधिकारियों से मिलेंगे.































