पंजाब स्थित पटियाला में तनाव की खबर है. मिली जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग धर्मों से जुड़े संगठनों की पुलिस से भिड़ंत हो गई यह टकराव जलूस निकालने को लेकर हुआ. मिली जानकारी के अनुसार एक संगठन ने पुलिस पर रोकने पर पथराव किया तो दूसरे ने पुलिस पर तलवार से हमला किया. दोनों संगठन फ़व्वारा चौक की तरफ जुलूस की शक्ल में जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस का कहना है दोनों के पास अनुमति नहीं थी. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक एक एसएचओ इस घटना में चोटिल हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के तीन-चार जवान घायल हुए हैं.





























