ऋषि सुनक की बुनियाद में हिंदुस्तान है। इस बात से आज हर हिंदुस्तानी गर्व से भरा हुआ है। लेकिन इंग्लैंड में एक अल्पसंख्यक के प्रधानमंत्री बनने पर भारत में राजनीति तेज हो गई है। यहां अल्पसंख्यक कार्ड खेला जाने लगा है। ऋषि सुनक के बहाने विपक्ष ने सरकार पर तंज कसा। यहां तक कि बात नागरिकता कानून और एनआरसी तक जा पहुंची। देखिए हमारी ये एक्सक्लुसिव रिपोर्ट और समझिए कि कैसे ऋषि सुनक को बहाना बनाकर सियासी मकसद साधने की कोशिश हो रही है































