#WeatherNews #WeatherUpdates #WeatherToday
देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर जारी है. देश की राजधानी दिल्ली में जनवरी के पहले हफ्ते में ही रिकॉर्ड सर्दी के साथ ही कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत के राज्यों मे सर्दी का मौसम पूरे शबाब पर है. मौसम विभाग ने दिल्ली में शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया. आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here