दिल्ली में 16 साल की लड़की ने एक महिला को गोली मार दी है. वारदात कल यानी शनिवार शाम साढ़े 5 बजे के करीब की है…जब पुलिस के पास कॉल आई कि भजनपुरा में ऐसी वारदात हो गई है…पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग लड़की को पिस्तौल के साथ हिरासत में लिया…और जब जांच की, तो पता चला कि जिस महिला को लड़की ने गोली मारी है…उसके बेटे पर लड़की से रेप का आरोप है…और लड़की ने आरोपी की मां को गोली मारी है, जिसकी उम्र करीब 50 साल है…उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#Delhi #DelhiCrimeNews #DelhiNews



































