#HindiNews #ABPNews #LatestNews

MNS Chief Raj Thackeray has tweeted a video of Bal Thackeray in which he is heard saying that whenever their party would be in power, the loudspeakers would be done away with and Namaz on roads would come to an end.

महाराष्ट्र में राज ठाकरे एक बार फिर अपनी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) को मजबूत करने की कोशिशो में जुटे हैं. इस बार उन्होंने हिंदुत्व के मुद्दे पर खुलकर बोलना शुरू किया है और मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को हटाने की मांग से इसकी शुरुआत की है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब राज ठाकरे ने ऐसी कोशिश की हो, इससे पहले भी उनके राजनीतिक फैसले खूब चर्चा में रहे. वहीं मुंबई से गिरफ्तार हुईं सांसद नवनीत राणा को लेकर भी यही कहा जा सकता है.

शिवसेना से अलग होकर बनाई पार्टी
जब बाल ठाकरे की विरासत बेटे उद्धव ठाकरे को मिल गई तो भतीजे राज ठाकरे ने अपना रास्ता अलग कर लिया. 2006 में राज ठाकरे ने शिवसेना से हटकर अपनी नई पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन किया. तब बाल ठाकरे जीवित थे. उसके बाद राज ठाकरे को राजनीतिक तौर पर खास कामयाबी नहीं मिली, लेकिन इनकी राजनीतिक निष्ठाएं लगातार बदलती रहीं.

पीएम मोदी की तारीफ और फिर आलोचना
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो राज ठाकरे ने उनकी जमकर तारीफ की थी. यहां तक कि 2011 में वो 9 दिन तक गुजरात का विकास देखने के लिए गए थे. ये वो दौर था जब पीएम मोदी के कदम राष्ट्रीय राजनीति की तरफ बढ़ने लगे थे. लेकिन बीजेपी का गठबंधन शिवसेना से बना रहा और शिवसेना उद्धव के पास थी, तो राज ठाकरे ने 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना भी शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here