UP Election, BJP Candidates List 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने यूपी चुनाव के पहले दो चरणों के लिए 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. वहीं, गोरखपुर शहर सीट से राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले से अयोध्या, गोरखपुर या मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. अब यह साफ हो गया है कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने गोरखपुर से चुनाव लड़ने के लिए उनका नाम तय किया है. 🔴Watch ABP News Live 24/7 https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here