#delhi #elections2022 #delhimcdelection2022 #mcdelection #delhicivicbody #voting #seats #bjp #congress #aap #topnews #livenews #mcdresult2022 #mcd2022result #delhimcdresult2022 #breakingnews #breakingnewshindi #mcd #pmmodi #arvindkejriwal #rahulgandhi #mallikarjunkharge #amitshah #manojtiwari #gautamgambhir #delhipolitics #delhinews
#news #hindinewsvideo #hindinews #abpnews #latestnews #abpnewslive
Delhi Municipal Corporation: दिल्ली एमसीडी के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसके चुनावी नतीजे 7 दिसंबर यानी आज आएंगे. इससे पहले सोमवार की शाम को आए एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को निगम का सरताज दिखाया गया है. दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद पार्टी प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

पिछले चुनाव के नतीजे
मगर, क्या आपको पता है कि दिल्ली नगर निगम में हमेशा से 250 पार्ड नहीं थे बल्कि इनकी संख्या 272 थी. पिछली (2017 चुनाव) एमसीडी में भी दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित थी और 272 वार्डों में बंटी हुई थी. लेकिन, नए परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई.

2017 के एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने 181 सीट (36.8 फीसदी वोट शेयर), आम आदमी पार्टी ने 49 (26.23 फीसदी वोट शेयर) और कांग्रेस ने 31 सीटें और 21.09 फीसदी वोट शेयर मिले थे.

तीन नगर निगम
वहीं, नॉर्थ दिल्ली में बीजेपी ने 64 वार्डों पर अपना शिकंजा कसा था तो आम आदमी पार्टी को 21 वार्ड मिले थे. वहीं कांग्रेस को 16 वार्डों में जीत मिली थी. इसी तरह दक्षिणी दिल्ली में बीजेपी ने 70 वार्ड, आम आदमी पार्टी को 16 और कांग्रेस ने 12 वार्डों में जीत हासिल की थी. पूर्वी दिल्ली के 47 वार्डों में बीजेपी, 12 वार्डों में आप ने जीत हासिल की थी, कांग्रेस को 3 वार्डों में जीत मिली. साल 2017 के चुनाव तक पुरानी एमसीडी तीन भागों में बंटी हुई थी. जिसमें दक्षिणी नगर मिगम, पूर्वी नगर निगम और उत्तरी नगर निगम शामिल थे.
Delhi Municipal Corporation: Voting was held for 250 wards of Delhi MCD on December 4, whose election results will come on December 7 i.e. today. Earlier, in the exit polls that came on Monday evening, Aam Aadmi Party has been shown as the king of the corporation. After forming the government in Delhi and Punjab, party chief and Delhi CM Arvind Kejriwal seems to be getting great success.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here