आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने यह चिट्ठी गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की ओर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के संबंध में लिखी है. इसमें उन्होंने लिखा है कि बाबा साहब नेता नहीं, इस देश की आत्मा हैं.

अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा, “हाल ही में संसद में देश के गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहेब के नाम पर की गई टिप्पणी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. उनका यह कहना कि ‘अंबेडकर-अंबेडकर बोलना आजकल फैशन बन गया है’ न केवल अपमानजनक है बल्कि बीजेपी की बाबा साहेब और हमारे संविधान के प्रति सोच को उजागर करता है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here