#shorts : अरावली विवाद पर पूरे देश में बवाल! खतरे में भविष्य? | Aravali | Viral | Trending
देश की सबसे पुरानी पर्वतमाला अरावली को लेकर इन दिनों पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है. सवाल सिर्फ़ एक परिभाषा का नहीं, बल्कि उत्तर भारत के भविष्य, र्यावरण और जीवन का है. आरोप लगाए जा रहे हैं कि अरावली की नई परिभाषा बदलकर खनन को आसान बनाया जा रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में ये पहाड़ पूरी तरह खत्म हो सकते हैं.अरावली पर्वतमाला दुनिया की सबसे पुरानी पहाड़ श्रृंखलाओं में से एक है, जो गुजरात से लेकर दिल्ली–एनसीआर और हरियाणा–राजस्थान तक फैली हुई है। हाल ही में सरकार द्वारा अरावली की नई परिभाषा तय करने की बात सामने आई है, जिस पर पर्यावरणविदों और सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई है। तो चलिए आपको बताते है की इस विवाद की जड़ क्या है ? प्रशाशन की तरफ से यह फैसला आया है की अरावली क्षेत्र को छोटे हिस्सों में सीमित किया जा सकता है और अरावली के कई इलाकों को अरावली से बाहर भी दिखाया जा सकता है इससे उन क्षेत्रों में खनन, निर्माण और Industrial activities को कानूनी मंजूरी मिल सकती है। अब आपको बताते है की अरावली क्यों है इतनी ज़रूरी? अरावली सिर्फ पहाड़ नहीं है, बल्कि यह: दिल्ली–एनसीआर का “ग्रीन शील्ड” है, वहीं रेगिस्तान को फैलने से रोकती है, Ground Water को रिचार्ज करती है, बाढ़ और धूल भरी आंधियों से बचाव करती है और Wildlife का प्राकृतिक घर है वे आपको ये भी बताते है की अगर अरावली को नुकसान हुआ तो क्या होगा? इसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ेगा जैसे हवा और पानी की quality और खराब होगी, तापमान बढ़ेगा (Heat Waves), बारिश का पैटर्न बिगड़ेगा, प्रदूषण और ज्यादा बढ़ेगा, पानी की किल्लत गहरी होगी, वहीं धूल भरी आंधियां और बाढ़ का खतरा भी देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर अरावली पर यह विवाद सिर्फ कागज़ी परिभाषा का नहीं है, बल्कि पर्यावरण, पानी, हवा, और भविष्य की लड़ाई है। अगर इन पहाड़ों का सीना छलनी हुआ, तो दांव पर सिर्फ जंगल नहीं, हमारी सेहत, शहरों की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य होगा।
A nationwide debate is currently raging over the Aravalli mountain range, the oldest mountain range in India. The issue is not merely a matter of definition, but concerns the future, environment, and lives of people in North India. Allegations are being made that the new definition of the Aravalli range is being manipulated to facilitate mining, which could lead to the complete destruction of these mountains in the coming years. The Aravalli range is one of the oldest mountain ranges in the world, stretching from Gujarat to Delhi-NCR and Haryana-Rajasthan. Recently, the government’s proposal to redefine the Aravalli range has surfaced, drawing objections from environmentalists and social organizations. So, let’s understand the root of this controversy. The administration has proposed that the Aravalli region can be limited to smaller areas, and several parts of the Aravalli range can be excluded from the official definition. This could legally permit mining, construction, and industrial activities in those areas. Now, let’s understand why the Aravalli range is so important. The Aravalli is not just a mountain range; it is: the “green shield” of Delhi-NCR, it prevents the spread of the desert, recharges groundwater, protects against floods and dust storms, and is a natural habitat for wildlife. Let’s also consider what will happen if the Aravalli range is harmed. It will have a direct impact on the environment: air and water quality will deteriorate further, temperatures will rise (leading to heat waves), rainfall patterns will be disrupted, pollution will increase significantly, water scarcity will worsen, and there will be an increased risk of dust storms and floods. In short, this controversy over the Aravalli range is not just about a definition on paper, but a battle for the environment, water, air, and the future. If these mountains are ravaged, what will be at stake is not just the forests, but our health, the safety of our cities, and the future of coming generations.
#shorts #viral #trending
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1





























