यूनुस-मुनीर ‘लातों के भूत’..’हाथों’ से नहीं मानेंगे!
नए साल पर हमारा पहला विश्लेषण..देश से जुड़ी आज की सबसे चर्चित खबर से जुड़ा है।आज दो तस्वीरें काफी चर्चा में हैं। चर्चा तीन देशों में है। ये तीन देश हैं..भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश। चर्चा इसलिए है क्योंकि ये तस्वीरें ढाका में ली गई हैं और इन दोनों तस्वीरों में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर हैं। इनमें से एक तस्वीर को पाकिस्तान और बांग्लादेश..दोनों देश प्रोपेगेंडा की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। मित्रों, सबसे पहले आपको ये जानना चाहिए..कि इन दो तस्वीरों में ऐसा क्या है..जिसकी वजह से इनकी चर्चा हो रही है। पहली तस्वीर एस जयशंकर और खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की मुलाकात की है । तारिक रहमान बांग्लादेश नेशनल पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं । जिन्हें बांग्लादेश में फरवरी के आम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। एस जयशंकर ने तारिक रहमान से तो मुलाकात की…लेकिन वो बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से नहीं मिले। आज आपको इसके पीछे की वजह और संदेश को जरूर समझना चाहिए । ढाका दौरे में एस जयशंकर की दूसरी चर्चित तस्वीर पाकिस्तान नेशनल एसेंबली के स्पीकर अयाज सादिक से हाथ मिलाने की है। इस तस्वीर के जरिए पाकिस्तान ने मोहम्मद यूनुस की मदद से कैसे प्रोपेगेंडा वॉर शुरू कर दिया है। इसके बारे में आज हम आपको विस्तार से बताएंगे। मित्रों, एस जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने कल ढाका पहुंचे थे। एस जयशंकर 5 घंटे तक वहां रहे।
#dnawithrahulsinha #yunus #asimmunir #zeenews
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1





























