#breakingnews #donaldtrump #donaldtrump

मित्रों, आज हम सबसे पहले..अमेरिका की बढ़ती जा रही विस्तारवादी नीति का विश्लेषण करेंगे…जो वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को घर में घुसकर अगवा करने के बाद खुलकर सामने आ गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अब उन देशों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है, जिस पर वो कब्जा करना चाहते हैं । जिन देशों में वो..सरकारों को बदलना चाहते हैं। जहां के नेता उनको पसंद नहीं आ रहे। बड़ी बात ये है कि, अब इस लिस्ट में ऐसे क्षेत्र का नाम भी शामिल हो गया है..जिसे अमेरिका का हितैषी माना जाता है। जिसे अमेरिका का मित्र माना जाता है। लेकिन ट्रंप..अब दोस्त से भी दुश्मन जैसा सलूक कर रहे हैं। इस लिस्ट में वेनेजुएला के बाद अब यूरोप के एक इलाके का नंबर आ गया है । इससे पहले क्यूबा, कोलंबिया या ईरान को ट्रंप का अगला टारगेट माना जा रहा था । लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के नए एलान ने सहयोगी यूरोपीय देशों को चौंका दिया है। अब ट्रंप..ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं…जो अमेरिका के मित्र देश डेनमार्क का स्वायत्त क्षेत्र है । ग्रीनलैंड की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को डेनमार्क देखता है । यानी अब डॉनल्ड ट्रंप से सिर्फ उनके दुश्मनों को खतरा नहीं । अमेरिका के राष्ट्रपति अब दोस्तों की जमीन और संसाधन भी हड़पना चाहते हैं । आज आपको भी जानना चाहिए अमेरिका के राष्ट्रपति क्यों अपने ही मित्र देश के स्वायत्त क्षेत्र पर कब्जा करना चाहते हैं । ग्रीनलैंड अमेरिका के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है । कि सुपरपावर मुल्क ने…दुनिया के सबसे बड़े सैन्य गठबंधन NATO में अपने सहयोगियों की फिक्र भी नहीं की । आज आपको ग्रीनलैंड पर कब्जे की मंशा के बाद यूरोप में ट्रंप के विरोध में उठने वाली आवाजों के बारे में भी जानना चाहिए । लेकिन सबसे पहले आप राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान को सुनिए जिसके बाद डेनमार्क और ग्रीनलैंड की बेचैनी बढ़ गई है ।
Friends, today we will first analyze America’s increasingly expansionist policy, which has become openly apparent after the attempted abduction of Venezuelan President Nicolás Maduro. US President Donald Trump has now started releasing a list of countries he wants to conquer, countries where he wants to change the governments, and whose leaders he dislikes. The significant point is that this list now includes a region considered friendly to the US, a region considered an American ally. But Trump is now treating even his friends like enemies. After Venezuela, a region in Europe is next on this list. Previously, Cuba, Colombia, or Iran were considered Trump’s next targets. But the American president’s new announcement has shocked his European allies. Now Trump wants to seize Greenland, an autonomous territory of Denmark, a country friendly to the US. Denmark is responsible for Greenland’s security and law and order. This means that Donald Trump is no longer a threat only to his enemies. The American president now wants to seize the land and resources of his friends as well. Today, you should also know why the American president wants to seize the autonomous territory of his own friendly country. Why is Greenland so important to the US? Why did the superpower nation disregard the concerns of its allies in NATO, the world’s largest military alliance? Today, you should also know about the voices of opposition rising in Europe against Trump after his intention to seize Greenland. But first, listen to President Trump’s statement that has increased the anxiety in Denmark and Greenland.

#breakingnews #zeenews #donaldtrump

About Channel:

ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |

Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi

Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps

अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y

Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/

Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc

Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en

Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here