ममता बनर्जी एसआईआर के खिलाफ सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ रही हैं. वो इस मुद्दे पर शांति नहीं चाहतीं..लेकिन चंद दिन पहले तक हाथ में पिस्तौल लिए घूम रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अब शांति चाहते हैं. लगता है ट्रंप ने अपनी पिस्तौल अब जेब में रख ली है. हां ये जरूर है कि ट्रंप अब भी दुश्मनों को अपनी पिस्तौल की मारक क्षमता दिखाने से चूक नहीं रहे हैं. अब हम ट्रंप की इसी युद्ध और शांति वाली नीति का विश्लेषण करेंगे
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेज सजाई जा रही है. तुर्किए में बातचीत का प्रस्ताव है. इस बातचीत में आ रहे व्याधान की चर्चा हम विस्तार से करेंगे. लेकिन पहले चर्चा करते हैं बातचीत से पहले शक्ति प्रदर्शन की…
शांति से जीने के लिए आमेरिका के फाइटर जेट्स ने ईरान के ड्रोन को मार गिराया. ईरान का ये ड्रोन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन के पास आ रहा था. यानी ये ड्रोन अमेरिका के सबसे शक्तिशाली एयरक्राफ्ट कैरियर की जानकारी जुटा रहा था… ईरान ने अमेरिका की इस कार्रवाई को आक्रमक करार दिया है. वहीं अमेरिका कह रहा है कि ये सेल्फ डिफेंस था. चंद दिन पहले ही ईरान ने यूएसएस अब्राहम लिंकन का एक ड्रोन वीडियो जारी किया था. ईरान ने वीडियो के जरिए संदेश दिया था कि वो अमेरिकी एयरक्राफ्ट करियर पर नज़र रखे हुए है और जंग में वो इसे तबाह कर सकता है. ये अमेरिका की समुद्री ताकत के लिए बड़ी चुनौती है. क्योंकि ईरान के आसपास समंदर में इस वक्त USS Abraham Lincoln के साथ ही यूएसएस मैकफॉल..यूएसएस मिट्चर यूएसएस कैनबरा यूएसएस तुलसा
यूएसएस सांता बारबरा यूएसएस डेलबर्ट डी. ब्लैक..जैसे युद्धपोत तैनात हैं. अगर ईरान पर अटैक की नौबत आई तो अपने विध्वंसक वॉरशिप्स के जरिए अमेरिका सिर्फ तीन दिन में ईरान के कमांड और कंट्रोल, एयर डिफेंस और प्रमुख सैन्य ठिकानों को तबाह कर सकता है. ये तैनाती ईरान के खिलाफ अमेरिका का चक्रव्यूह है. लेकिन सोचिए ईरान अपने ड्रोन से अमेरिका के इस चक्रव्यूह को भी भेद रहा है…
#dnawithrahulsinha #usavsirantension #ussabrahamlincoln #zeenews #worldnews
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1





























