पाकिस्तान में सबसे बड़ा धमाका
मुनीर ने देश के लोगों से सच छिपाया?
मित्रों…मुनीर के आलोचक आदिल राजा के इस बयान में आपको एक शब्द पर गौर करना चाहिए । ये शब्द है फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन । यानी एक ऐसी कार्रवाई जो किसी दूसरे मुल्क या पक्ष को बदनाम करने के लिए की जाती है । मुनीर से जिस फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन को जोड़ा गया है वो है इस्लामाबाद में शिया समुदाय की मस्जिद में हुआ बम ब्लास्ट । मित्रों…6 फरवरी को DNA के संस्करण में हमने आपको इस ब्लास्ट की जानकारी दी थी । अब हम आपको इस धमाके से जुड़े लेटेस्ट अपडेट दिखाने जा रहे हैं ।
इस्लामाबाद की मस्जिद पर हुए आतंकी हमले की वजह से अब तक 50 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और तकरीबन 170 लोग गंभीर रूप से घायल हैं । मित्रों…यहां आपको जानना चाहिए कि वर्ष 2008 में मैरियट होटल बम धमाके के बाद ये पाकिस्तान के अंदर सबसे बड़ा टेरर ब्लास्ट है । मित्रों…18 साल बाद पाकिस्तान की राजधानी में इतना बड़ा ब्लास्ट हुआ और धमाके के बाद 2 घंटों तक पाकिस्तानी मीडिया को मौका-ए-वारदात पर नहीं पहुंचने दिया गया था । जिन लोगों की मौत हो गई उनके परिजनों को भी मस्जिद तक नहीं जाने दिया गया था । इसका सीधा मतलब है कि शहबाज सरकार ने इस ब्लास्ट से जुड़ी जानकारी को छिपाया और जब सब मैनेज हो गया तो मीडिया के कैमरों को पहुंचने दिया गया । ऐसा क्यों किया गया…इस सवाल का जवाब आपको पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान में मिल जाएगा । इसीलिए आपको ख्वाजा आसिफ के मीडिया इंटरव्यू का हिस्सा ध्यान से सुनना और समझना चाहिए । मित्रों…पिछले दो मिनट में हमने आपको दो पाकिस्तानियों के बयान सुनाए हैं । पहले मुनीर के आलोचक आदिल राजा ने कहा था कि पाकिस्तानी सरकार और फौज फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करके पड़ोसी मुल्कों पर आरोप लगाएंगे ताकि जंग जैसे हालात बन सकें । जो दावा आदिल राजा ने किया था … ख्वाजा आसिफ ने हूबू वही कहा…धमाके का इल्जाम पड़ोसी मुल्क पर लगाया और पलटवार का दम भरा । मित्रों..अब तक के विश्लेषण में ये साफ हो चुका है कि मुनीर अपने पड़ोसी देशों से सीमित टकराव चाहता है लेकिन यहां सवाल उठता है कि जंग के लिए मुनीर इतना उतावला क्यों है । पहले ऑपरेशन सिंदूर और फिर अफगान तालिबान के साथ टकराव में मुनीर की फौज को काफी नुकसान हो चुका है लेकिन अब भी वो जंग चाहता है । इन सवालों का जवाब समझने के लिए आपको मुनीर की बेइज्जती की लिस्ट को बेहद गौर से देखना चाहिए ।
#dnawithrahulsinha #pakistanmosqueblast #zeenews #worldnewstoday
#pakistanmosqueblast #pakistannews #worldnewstoday #zeenews
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1




































