#t20worldcup #semifinal #t20final

T20 World Cup Final 2026: क्या पहेली बार T20 WORLD CUP में न्यूजीलैंड को हरा पाएगा भारत? | IndvsNz

क्रिकेट की दुनिया की नज़रें अब एक ही मुकाबले पर टिक गई हैं—आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल, जहां मेजबान भारत और न्यूज़ीलैंड आमने-सामने हैं। मुकाबला अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां एक लाख से ज्यादा दर्शक टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।

भारत के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर टीम इंडिया यह फाइनल जीतती है, तो वह T20 वर्ल्ड कप को तीसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी और साथ ही अपने घर में ट्रॉफी जीतने वाली भी पहली टीम बन सकती है।

दूसरी तरफ न्यूज़ीलैंड भी पहली बार T20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है।

टूर्नामेंट में दोनों टीमों के सफर की अगर हम बात करें तो …
न्यूज़ीलैंड ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
उस मैच में ओपनर फिन एलेन ने शानदार शतक लगाकर टीम को आसानी से जीत दिलाई।
वहीं भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में हराया। भारतीय बल्लेबाज़ों ने आक्रामक अंदाज़ में रन बनाए और टीम ने जोरदार जीत दर्ज की।

तो वहीं बता दें कि
फाइनल में कुछ खास खिलाड़ी मुकाबले का रुख तय कर सकते हैं।
न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी भारत के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को जल्दी आउट करने की कोशिश करेंगे। अगर हेनरी शुरुआती विकेट ले लेते हैं तो भारत पर दबाव बढ़ सकता है।
दूसरी तरफ कप्तानों की टक्कर भी दिलचस्प होगी। न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिच सैंटनर का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ अच्छा रहा है। अगर भारत के शुरुआती विकेट गिरते हैं तो सैंटनर खुद गेंदबाज़ी के लिए आ सकते हैं।
नई गेंद से भारत के लिए अर्शदीप सिंह अहम होंगे। उन्हें न्यूज़ीलैंड के खतरनाक ओपनर फिन एलेन और टिम सिफर्ट को रोकना होगा। सेमीफाइनल में इन दोनों ने 117 रन की साझेदारी की थी।
मिडिल ओवर्स में ऑफ स्पिनर कोल मैककॉन्ची भारत के लेफ्ट हैंड बल्लेबाज़ों—अभिषेक शर्मा और ईशान किशन—के लिए खतरा बन सकते हैं।
डेथ ओवर्स में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद जसप्रीत बुमराह हैं। हालांकि हाल के कुछ मैचों में वह आखिरी ओवरों में थोड़े महंगे साबित हुए हैं, इसलिए न्यूज़ीलैंड की निचली क्रम की बल्लेबाज़ी इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।
हालांकि इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ Mohammad Amir ने इस फाइनल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि न्यूज़ीलैंड टीम के रूप में ज्यादा संतुलित दिख रही है और भारत अभी तक कुछ खिलाड़ियों के दम पर जीत रहा है।
The cricket world is now focused on a single match—the final of the ICC T20 World Cup 2026, where hosts India and New Zealand face off. The match is being played at the world’s largest cricket stadium in Ahmedabad, where over 100,000 spectators have gathered to support Team India.

India has a chance to make history. If Team India wins this final, it will become the first team to win the T20 World Cup for the third time and could also become the first to win the trophy at home.

On the other hand, New Zealand is also aiming to win the T20 World Cup for the first time.

If we look at the journey of both teams in the tournament…
New Zealand performed brilliantly in this tournament. They defeated South Africa by 9 wickets in the semi-finals to reach the final.

In that match, opener Finn Allen scored a brilliant century, leading the team to an easy victory.

India, meanwhile, defeated England in a one-sided semi-final. The Indian batsmen scored aggressively and the team registered a resounding victory.

#t20worldcup #semifinal #t20final
About Channel:

ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |

Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi

Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps

अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y

Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/

Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc

Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en

Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here