america news dls news
अमेरिका का ऐतिहासिक और PM मोदी से भी बड़ा फैसला- कोरोना वायरस से डॉनल्ड ट्रंप अर्थव्यवस्था news
अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा राहत पैकेज, क्या होता है राहत पैकेज, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 2 लाख करोड़ डॉलर का राहत पैकेज, कोरोना , कोविड-19
कोरोना वायरस की वजह से बिगड़ रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था (US Economy) को पटरी पर लाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने करीब 150 लाख करोड़ रुपये (2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है.
वॉशिंगटन. कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर से अमेरिकी अर्थव्यवस्था (US Economy) को बचाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने अब तक के सबसे बड़े राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है. शुक्रवार को अमेरिकी सदन से 150 लाख करोड़ रुपये ( 2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) की आर्थिक सहायता (US announced Stimulus package) की घोषणा हुई, जिस बाद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मंजूरी दे दी. अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ा राहत पैकेज है. वैश्विक महामारी कोरोना से हुए नुकसान से निपटने के लिए इस आर्थिक पैकेज को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा. इसके तहत देश के सभी लोगों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. साथ ही, बेरोजगारों (Jobless Claim) को भत्ता दिया जाएगा.






























