डीएनए मित्रों हमारा अगला विश्लेषण पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल के बीच से आई एक संवेदनशील खबर से जुड़ा हुआ है। बंगाल विधानसभा चुनाव पर जी न्यूज़ आपके लिए ग्राउंड पर उतर कर काम कर रहा है। आज की हमारी ग्राउंड रिपोर्ट बंगाल के मालदा से है। यह वो जगह है जहां सात जजों को बंधक बना लिया गया था। यह वो जगह है जहां रामनवमी के दिन पिछले साल चुन चुनकर हिंदुओं की दुकानें जला दी गई थी। यह वो जगह है जहां रहने वाले हिंदू जय श्री राम कहते हुए भी डरते हैं। आज आपको इन दंगा पीड़ितों के नजरिए से बंगाल और ममता राज का सच देखना चाहिए। पिछले साल रामनवमी की कलश यात्रा के दौरान यहां हिंसा हुई थी। आज जी न्यूज़ की टीम उस जगह पहुंची जहां चुन-चुनकर हिंदुओं की दुकानों और घरों को निशाना बनाया गया। मित्रों पिछले साल 27 मार्च को भीड़ ने मोथाबाड़ी में हिंदुओं के खिलाफ इस हिंसा को अंजाम दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हिंसा की शुरुआत उस समय हुई जब हिंदू समाज राम कलश यात्रा का आयोजन कर रहा था। मुस्लिम समुदाय ने आरोप लगाया कि कलश यात्रा के दौरान जो पटाखे फोड़े गए वो मस्जिद में चले। इसी के बाद मोथाड़ी में हिंसा हुई। हिंदुओं की 40 से 50 दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई। हजारों की तादाद में भीड़, मोथाड़ी और आसपास के इलाकों में जमा हुई। हालात को काबू में लाने के लिए बीएसएफ को तैनात करना पड़ा। उस वक्त पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की। 60 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 24 आरोपियों को मोथा से पकड़ा गया था।
DNA friends, our next analysis is related to a sensitive news story from the West Bengal election scene. Zee News is working on the ground for you on the Bengal Assembly elections. Today, our ground report is from Malda, Bengal. This is the place where seven judges were taken hostage. This is the place where Hindu shops were selectively burned on Ram Navami last year. This is the place where Hindus fear even saying Jai Shri Ram. Today, you should see the truth of Bengal and Mamata’s rule from the perspective of these riot victims. Last year, violence broke out here during the Ram Navami Kalash Yatra. Today, the Zee News team reached the site where Hindu shops and homes were selectively targeted. Friends, on March 27th last year, a mob perpetrated this violence against Hindus in Mothabari. According to reports, this violence began when the Hindu community was organizing the Ram Kalash Yatra. The Muslim community alleged that firecrackers burst during the Kalash Yatra landed in the mosque. This is what led to the violence in Mothabari. Forty to fifty shops and homes belonging to Hindus were vandalized. Thousands of people gathered in Mothadi and surrounding areas. The BSF had to be deployed to bring the situation under control. Police then registered two FIRs. More than 60 accused were arrested, 24 of whom were arrested in Motha.
#westbengal #malda #dna #mamatabanerjee
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1

































