प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड के बाद स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे. स्वीडन में वो एआई स्टार्टअप और रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे. नॉर्वे में इंडिया नार्डिक समिट कार्यक्रम में भाग लेंगे. वहीं इटली में रणनीतिक साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं. इस दौरे से भारत और इन यूरोपीय देशों के बीच सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने की उम्मीद है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के तहत यूएई से नीदरलैंड्स पहुंच गए हैं. 9 साल बाद नीदरलैंड्स के इस दौरे पर पीएम मोदी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया. भारतीय समुदाय (इंडियन डायस्पोरा) ने द हेग में होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया. इस दौरान भारतीय संगीत और संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी

होर्मुज संकट का अब सीधा असर भारत में दिखना शुरू हो गया है. पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के रेट बढ़ गए हैं. आपको बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल के रेट 3-3 रुपये और सीएनजी के दाम 2 रुपये बढ़े.

The direct impact of the Hormuz crisis is now being felt in India. Petrol, diesel, and CNG prices have risen. Petrol and diesel prices have risen by ₹3 each, and CNG by ₹2.

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI की जांच लगातार नए खुलासे कर रही है. जांच एजेंसी ने अब पुणे से पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है, जो परीक्षा प्रक्रिया में NTA की ओर से केमिस्ट्री लेक्चरर के तौर पर जुड़े हुए थे. जांच में सामने आया कि कुलकर्णी के पास परीक्षा के प्रश्न पत्रों तक पहुंच थी और उसने इसी बात का फायदा उठाकर कुछ छात्रों को पहले से ही परीक्षा में आने वाले सवाल उपलब्ध करवा दिए थे.

NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि 21 जून को NEET की दोबारा परीक्षा होगी. NTA ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है, परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें.

There’s great news for students preparing for the NEET. The NEET re-examination will be held on June 21st. Announcing the exam dates, the NTA wrote, “The National Testing Agency, with the approval of the Government of India, has decided to conduct the NEET (UG) 2026 re-examination on Sunday, June 21st, 2026. Candidates and parents are requested to rely only on official NTA sources.”

मध्य प्रदेश की हाईकोर्ट ने धार भोजशाला मामले में शुक्रवार को फैसला आ गया है. हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह परिसर हिंदू मंदिर है. हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की मांग पर दायर याचिका पर फैसला सुनाया है.

नई दिल्ली में BRICS सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में देश-विदेश के कई नेता पहुंचे. इस दौरान विदेश मंत्रियों की बैठक में भारी तनाव देखने को मिला, जब पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रतिनिधि आपस में ही भिड़ गए. इस दौरान रूस ने बीच-बचाव किया. बता दें कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने UAE पर आरोप लगाया कि उसने तेहरान के खिलाफ इजरायल की मदद की. इसके बाद UAE ने भी तीखा हमला किया.

Aaj Ki Badi Khabar: सुबह 6 बजे की बड़ी खबर | PM Modi Sweden Visit | Petrol-Diesel Price Hike | NEET

#pmmodiforeignvisit #pmmodiuaevisit #petrolpricehike #middleeastcrisis #neetreexam #neetpaperleak #bhojshalaverdict #mpnews #BRICSSummit2026 #zeenews

About Channel:

ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |

Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi

Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps

अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y

Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/

Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc

Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en

Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here