Twisha Death Case: हर लड़की के मां-बाप ये बात जरूर सुनें…#viralnews #shortsvideo
“सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा मामले की सुनवाई के दौरान एक ऐसी बात कही… जिसने पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया। कोर्ट ने कहा—‘A divorced daughter is better than a dead daughter.’ यानी एक तलाकशुदा बेटी… एक खो चुकी बेटी से कहीं बेहतर है। ये सिर्फ एक लाइन नहीं है… हर मां-बाप के लिए एक बहुत बड़ा संदेश है। क्योंकि हमारे समाज में आज भी कितनी बेटियों से कहा जाता है—‘शादी हो गई है, अब चाहे जैसा भी हो, वहीं रहना है।’ कितनी लड़कियां दर्द सहती रहती हैं… सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें डर होता है कि अगर वापस घर आईं तो लोग क्या कहेंगे। लेकिन एक बार सोचिए… लोग ज्यादा जरूरी हैं या आपकी बेटी की जिंदगी? अगर आपकी बेटी हर दिन टूट रही है, डर में जी रही है, रोते हुए सो रही है… तो उसे वापस अपनाइए। क्योंकि एक जिंदा बेटी… हजार बार बेहतर है उस पछतावे से, जहां बाद में सिर्फ तस्वीरें बचती हैं। और सबसे बड़ी बात… ये मत सोचिए कि सिर्फ बेटा ही investment होता है। आज हमारा देश एक महिला राष्ट्रपति के हाथों में है। संसद में महिलाएं बैठी हैं, फैसले ले रही हैं, देश चला रही हैं। Droupadi Murmu आज देश की राष्ट्रपति हैं। Kalpana Chawla ने अंतरिक्ष तक भारत का नाम पहुंचाया। Mary Kom ने दुनिया को दिखाया कि बेटियां कितनी मजबूत होती हैं। और मैं… एक महिला पत्रकार हूं… जिसकी आवाज आप इस वक्त सुन रहे हैं। अगर मेरे मां-बाप भी यही सोचते कि ‘बेटी तो पराया धन होती है’, तो शायद मैं आज यहां खड़ी नहीं होती। बेटियां बोझ नहीं होतीं… बेटियां घर की ताकत होती हैं। इसलिए अपनी बेटी को सिर्फ समझौता करना मत सिखाइए… उसे ये भरोसा दीजिए कि अगर कभी उसकी जिंदगी पर बात आए, तो उसके मां-बाप उसके साथ खड़े होंगे। क्योंकि शादी से बड़ी आपकी बेटी की सांसें हैं… उसकी जिंदगी है… उसका सुरक्षित होना है।”
…..
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
































