US-Iran War Peace Talks Latest Updates: मिडिल ईस्ट (Middle East) में शांति बहाली को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबर सामने आ रही है। ईरान का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्विट्ज़रलैंड के बर्गनस्टॉक (Bürgenstock) रिसॉर्ट पहुंच चुका है, जहां आज अमेरिका और ईरान के बीच बेहद अहम वार्ता होने जा रही है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वांस (JD Vance) भी स्विट्ज़रलैंड पहुंच चुके हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच लेबनान में बढ़े तनाव के कारण जेडी वांस ने अपनी यात्रा को कुछ समय के लिए टाल दिया था और ईरानी अधिकारियों ने भी बैठक में शामिल होने से मना कर दिया था, जिससे टकराव की स्थिति बन गई थी। लेकिन अब दोनों पक्ष फिर से बातचीत की मेज पर हैं। इससे पहले 17 जून की रात अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौते (Interim MoU) पर दस्तखत हुए थे, जिसका वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई थीं। हालांकि, हाल ही में इजराइल द्वारा लेबनान पर किए गए हमलों और ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) को बंद करने की धमकियों ने मिडिल ईस्ट की शांति को एक बार फिर खतरे में डाल दिया है। क्या इस बैठक से परमाणु कार्यक्रम और युद्ध विराम पर कोई बड़ा रास्ता निकलेगा? देखिए हमारी इस खास इंटरनेशनल रिपोर्ट में!
#USIranTalks #JDVance #SwitzerlandTalks #MiddleEastWar #USIranPeaceDeal #StraitOfHormuz
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1




































