America से Ground Report, भारत से विश्लेषण | PM Modi US Visit | Rubika Liyaquat | Master Stroke
#MasterStroke #RubikaLiyaquat #ABPNews
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. आज अपने दौरे के पहले दिन पीएम मोदी आठ बैठकें करेंगे, जिसमें अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ मुलाकात भी शामिल है. व्हाइट हाउस में हैरिस से मुलाकात के अलावा पीएम ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.
इन बैठकों से पहले पीएम मोदी की अमेरिका के बड़ी कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकातें हो रही है. पीएम मोदी ने वॉशिंगटन में पहले क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो ई एमन के साथ बैठक की. इसके बाद पीएम अडोब के शांतनु नारायण और फर्स्ट सोलर के मार्क विडमर से मिले. अब पीएम जनरल एटॉमिक्स के विवेक लाल और ब्लैकस्टोन के ए श्वार्जमैन से मिलेंगे.
क्रिस्टियानो ई एमन से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें भारत में निवेश के अवसरों के बारे में बताया. एमन ने 5जी और डिजिटल इंडिया जैसे क्षेत्रों में काम करने की इच्छा जताई है.





























