भारत गाँवों का देश है और गाँव में रहने वाला किसान अन्न उपजाता है, देश के अन्नदाता किसान न केवल अन्न उपजाते हैं बल्कि कृषि के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने विभिन्न पहलों और प्रयासों के माध्यम से अन्नदाताओं के समग्र विकास और सहयोग के लिए हमेशा से किसानों के साथ खड़ा रहा है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ मना रहा है. आप भी हमसे जुड़कर “बड़ौदा किसान पखवाड़ा” पर अपने विचार साझा करें ताकि देश का हर किसान बैंक ऑफ़ बड़ौदा से जुड़ सके.
































