Watch the video to know the results of the Punjab Elections 2022 Overall Survey.
Punjab Election 2022 Opinion Poll: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा चढ़ा हुआ है. आज से 29 दिनों बाद यानि 20 फरवरी को राज्य में वोटिंग होगी. इससे पहले सवाल है कि आखिर 10 मार्च को जब नतीजे आएंगे तो राज्य की गद्दी पर कौन बैठेगा? इस बीच ज्यादातर एजेंसियों के सर्वे में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) में कड़े मुकाबले की बात कही जा रही है.
आज आपको आठ बड़ी एजेंसियों के सर्वे और उसके औसत यानि पोल ऑफ पोल्स के नतीजे बता रहे हैं. सी वोटर के मुताबिक, 117 सीटों में से कांग्रेस को 37 से 43 सीटें मिल सकती है. वहीं आम आदमी पार्टी को 52 से 58 सीटें मिल सकती है. अकाली दल के खाते में 17 से 23 सीटें जा सकती है. वहीं बीजेपी 1 से 3 सीटों पर कब्जा जमा सकती है. राज्य में किसी भी एक दल को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की जरूरत होती है. .
.
🔴Watch ABP News Live 24/7: https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc

































