दीप सिद्धू मामले के चश्मदीद से फोन पर बात हुई है। यूसुफ, मेवात निवासी, जो अपनी मां के साथ कार में सवार थे। यूसुफ ने ही दीप सिद्धू के भाई मनदीप को फोन कर घटना की जानकारी दी थी।
यूसुफ का कहना है कि दीप सिद्धू के साथ जो महिला मौजूद थीं, उन्होंने मनदीप का नम्बर बताया था।
यूसुफ ने ये भी कहा कि ट्रक ड्राइवर की स्पीड ज्यादा नहीं थी, जबकि दीप सिद्धू की कार की स्पीड 100 से 120 km की रही होगी। कार ने पीछे से ट्रक में टक्कर मारी। जिसके बाद यूसुफ ने ट्रक के आगे कार लगा कर उसे रुकवाया और ड्राइवर को नीचे उतारा।
पहले महिला मित्र को बाहर निकाला।





































