26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में सब कुछ रोज की तरह चल रहा था. बाजारों में रौनक थी लेकिन तभी शाम 6 बजकर 45 मिनट पर मणिनगर के एक भीड़ भरे बाजार में अचानक एक धमाका होता है. उसके बाद 70 मिनट के अंदर अहमदाबाद के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कुल 21 और धमाके होते हैं. जिससे पूरा शहर दहल जाता है.

सरकारी आंकड़ो के मुताबिक इन धमाकों से 56 लोगों की जीवन लीला समाप्त हुई थी और 200 से भी ज्यादा लोग घायल हो गये थे. इंडियन मुजाहिद्दीन ने दावा किया था कि वह यह धमाका 2002 में गोधरा कांड का बदला लेने के लिये कर रहे थे. यहां आपको बता दें उस समय मणिनगर तात्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का विधानसभा क्षेत्र था. पुलिस ने मणिनगर से दो जिंदा बम बरामद किये गये थे तो वहीं मणिनगर में कुल तीन जगहों पर धमाके हुये थे. .
.
🔴Watch ABP News Live 24/7: https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here