UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी यानी कल संपन्न हो जाएगा. इसी के साथ चौथे चरण के प्रचार के लिए तमाम पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं. वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज जनसमर्थन जुटाने के लिए पीलीभीत (Pilibhit) पहुंचे थे. यहां जनसंबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
मंच से बीजेपी पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, “ बीजेपी के लोग कहते थे कि गरीब और चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में चलाएंगे. याद है कि नहीं याद है और जब से डीजल पेट्रोल महंगा किया है हमारे किसानों की कोई गाड़ी नहीं चल सकती. हमारे नौजवानों की मोटरसाइकिल नहीं चल पा रही है.”





























