पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए मतदान चल रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबित पंजाब में शाम 5 बजे तक 63.44 फीसदी मतदान हुआ. वहीं उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक 57.25% मतदान दर्ज किया गया. अभी तक सबसे ज्यादा मतदान यूपी के ललितपुर में हुआ, जहां 67.37 फ़ीसदी लोगों ने वोट डाले, तो सबसे कम मतदान कानपुर नगर में 50.88 फीसदी हुआ है. कई जगहों पर सुबह वोटिंग की रफ्तार धीमी दिखी, तो दोपहर के बाद इसमें तेजी आई और ज्यादा लोग वोट डालने पहुंचे.































