Surya Grahan 2021: इन 5 राशियों के लिए अशुभ है दिसंबर में लगने वाला सूर्य ग्रहण, रहें सावधान

Surya Grahan 2021,surya grahan,surya grahan 2021 date,solar eclipse 2021,solar eclipse november 2021,solar eclipse 2021 date,last Surya Grahan 2021,Surya Grahan 2021 effect on zodiac sign

सूर्य ग्रहण का समय
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि चंद्र ग्रहण के बाद साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को लगेगा. इस दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा.

राशियों पर असर

मेष (Aries): मेष राशि के लिए ये ग्रहण शुभ नहीं है. ग्रहण के बाद स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है. दुर्घटना आदि होने की संभावना है, इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता है.

वृषभ (Taurus): वृष राशि के लिए ये ग्रहण शुभ रहेगा. राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में नए अनुबंध होंगे.

मिथुन (Gemini): ये ग्रहण शुभ रहेगा, किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा. मनोकामना पूर्ण होने के संकेत हैं.

कर्क (Cancer): ये ग्रहण शुभ नहीं है. मित्रों से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, संतान की ओर से तनाव बना रहेगा.

सिंह (Leo): ये ग्रहण शुभ व धन लाभ के संकेत दे रहा है. भूमि व भवन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा.

कन्या (Virgo): सूर्य ग्रहण का प्रभाव इस राशि के लिए शुभदायी है. साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा.

तुला (Libra): तुला राशि के लिए अशुभ प्रभाव रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें और वाद-विवाद से बचें, स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है.

वृश्चिक (Scorpio): सूर्य ग्रहण इसी राशि में रहेगा, जिसकी वजह से मन अशांत रह सकता है. कुछ तनाव इस ग्रहण के बाद संभव है, जिससे कार्य क्षेत्र में असुविधा हो सकती है.

धनु (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण व्ययकारक रहेगा. यानि इस ग्रहण के बाद खर्चे बढ़ सकते हैं. व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी, विदेश यात्रा के भी योग हैं.

मकर (Capricorn): सूर्य ग्रहण का प्रभाव शुभ रहेगा. व्यापार में उन्नति होगी, वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति के संकेत हैं.

कुंभ (Aquarius): समाज में मान प्रतिष्ठा के साथ धनलाभ होगा. भूमि भवन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा.

मीन (Pisces): सूर्य ग्रहण का प्रभाव अशुभ रहेगा. आध्यात्मिक कार्यों में अरुचि रहेगी. नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे. पिता से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें.

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here