रूस ने क्रूज मिसाइलों से यूक्रेन के सैन्य ढांचे को निशाना बनाया. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने हवाई और समुद्र आधारित क्रूज मिसाइलों से यूक्रेन के सैन्य ढांचे को निशाना बनाया है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने टेलीविजन पर टिप्पणी में कहा, “रात के दौरान, रूसी संघ के सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के सैन्य बुनियादी ढांचे के खिलाफ हवा और समुद्र से प्रक्षेपित क्रूज मिसाइलों का उपयोग करते हुए लंबी दूरी के सटीक हथियारों से हमला किया.” मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसके सैनिकों ने दक्षिण-पूर्वी ज़ापोरिज्जिया (Zaporizhzhia) क्षेत्र में यूक्रेनी शहर मेलिटोपोल (Melitopol) पर कब्जा कर लिया है.





























