रूस और यूक्रेन के बीच खूनी जंग जारी है. रूस के आधुनिक हथियार और तोप यूक्रेन (Ukraine) में तबाही मचा रहे हैं. इन दोनों देशों के बीच हन रही स्थिति पूरी दुनिया का चिंता का कारण बने हुए हैं. दरअसल दोनों देशों के रिश्तों पिछले एक महीने से खराब चल रहे थे. ऐसे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की ओर से सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद गुरूवार सुबह से ही यूक्रेन पर हमले किए जा रहे हैं.

यूक्रेन में भीषण तबाही का आलम है. कई लोगों की जानें जा चुकी है तो कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. यूक्रेन में नागरिकों पर हमले के साथ सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसे देख अपनी आंखे नम होने से रोकना मुश्किल हो रहा है.

वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई देशों ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन सब चिंताओं को दरकिनार कर लगातार हमले करवा रहे हैं. अमेरिका ने एक बार फिर से कुछ और प्रतिबंध लगाए हैं और रूस से अपने गलत फैसले के लिए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है. भारत ने भी पहल करते हुए पुतिन ने शांति की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है.

इस बीच कई देशों ने यूक्रेन को मदद की पेशकश की है. अमेरिका (America), ब्रिटेन (Britain) समेत 28 देशों ने यूक्रेन को मेडिकल सप्लाई के साथ सैन्य सहायता (Medical and Military Aid ) देने पर सहमति जताई है. इसके साथ ही इन देशों ने यूक्रेन को हथियार भी मुहैया कराने की बात कही है. रूसी सैनिकों की ओर से किए जा रहे हमले में भारी संख्या में लोग हताहत हुए हैं. यूक्रेन में नागरिकों के साथ-साथ सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here