जानिए A नाम राशि वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2022, पलटेगी किस्मत मेष, तुला राशिफल Astrology News
जानिए A नाम के लोगों का वार्षिक राशिफल 2022 | मेष राशि का ‘ अ ‘ Astrology News
करियर और व्यवसाय
वैवाहिक जीवन
शिक्षा
प्रेम जीवन
आर्थिक जीवन
स्वास्थ्य
A नाम वालों का राशिफल 2022
राशिफल 2022 हमारी उन सभी समस्याओं और जिज्ञासाओं का जवाब है जो हमारे मन में उमड़ रहे हैं। वर्ष 2020 और 2021 कोरोना वायरस के चलते आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक, मानसिक और यहां तक कि शारीरिक रूप से भी हमारे लिए चुनौती बनकर प्रस्तुत हुए। ऐसे में स्वाभाविक है कि वर्ष 2022 को लेकर हमारे मन में अनेक प्रश्न होंगे। उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देने के लिए और ऐसे लोग जिन्हें यह ज्ञात नहीं कि उनकी जन्म तिथि क्या है लेकिन उनका नाम अंग्रेजी वर्णमाला के “A” लेटर से शुरू होता है। उनके लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022, आइए जानते हैं उनके राशिफल 2022 से।
इसके अतिरिक्त यह मेष राशि के अंतर्गत आता है जिसके स्वामी मंगल देव हैं और मंगल देव सूर्य देव के मित्र भी हैं लेकिन दोनों ही ग्रह अग्नि तत्व होने के कारण गर्म प्रवृत्ति के हैं इसलिए अधिकांश रूप से इस अक्षर से जिन लोगों का नाम “A” लेटर से शुरू होता है, उनमें पित्त तत्व की वृद्धि देखी जाती है और उनमें नेतृत्व की कुशल क्षमता जन्मजात होती है।
a nam 2022 rashifal astrology
इस प्रकार वर्ष 2022 का भविष्यफल जानने के लिए “A” अक्षर वालों को सूर्य और मंगल के विशेष प्रभाव के फल प्राप्त होंगे जिसकी वजह से इनके जीवन में शुभाशुभ परिणामों की प्राप्ति होगी और इनकी किस्मत प्रभावित होगी। तो आइए जानते हैं “A” अक्षर से शुरू होने वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2022?
करियर और व्यवसाय
जिन जातकों का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के “A” लेटर से होता है, उनके यदि करियर और व्यवसाय पर ध्यान दें तो वर्ष 2022 के दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव शुरुआत में ही देखने को मिल सकता है। संभव है कि जनवरी से फरवरी के मध्य में आप का स्थानांतरण हो और कुछ लोगों को विशेष रूप से नौकरी बदलने की संभावना बन सकती है लेकिन निश्चिंत रहें। नई नौकरी आपके लिए अधिक फायदेमंद बनकर नजर आएगी और इससे आपकी आर्थिक स्थिति के द्वार खुलेंगे।
वैवाहिक जीवन
यदि आपके वैवाहिक जीवन पर नजर दौड़ाई जाए तो वर्ष की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने की संभावना है। आपको अपने जीवनसाथी से सामंजस्य बिठाने में कुछ समस्या होगी और उनका व्यवहार आपको परेशानी देगा लेकिन अप्रैल से आपके दांपत्य जीवन में खुशियों की शुरुआत होगी और आप अपने रिश्ते को लेकर संजीदा रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपके काम में भी आपको मिलेगा।
प्रेम जीवन
यदि प्रेम जीवन की बात की जाए तो यह वर्ष आपको अपनी पसंद के जीवनसाथी को चुनने का मौका देगा। यदि आप किसी के साथ प्रेम प्रसंग में हैं तो उनके साथ विवाह होने की प्रबल संभावनाएं बनेंगी। विशेष रूप से वर्ष के पूर्वार्ध में आपको अपने प्रियतम का साथ मिलेगा और दोनों के सहयोग से आपका प्रेम विवाह भी संभव हो सकता है। आप में से कुछ लोग इतने खुश नसीब होंगे कि उन्हें अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग भी प्राप्त होगा और आपकी लव मैरिज उनकी सहमति के कारण अरेंज मैरिज के रूप में होगी।
आर्थिक जीवन
यदि आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह वर्क शुरुआत में आपको अच्छी अनुकूलता देगा। ना केवल निजी प्रयासों से और मेहनत से बल्कि कुछ गुप्त स्तोत्रों से भी आपको धन प्राप्ति का मार्ग सुगम होगा जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अप्रैल से अगस्त के बीच अपने बैंक लोन अथवा कर्ज को चुकाने में कामयाब हो सकते हैं। अक्टूबर से नवंबर का समय आर्थिक तौर पर कुछ कमजोर रहेगा और इस दौरान धन हानि होने की भी संभावना है। दिसंबर में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग दिखते हैं।
स्वास्थ्य
सूर्य ग्रह आपका मुख्य ग्रह है अर्थात प्रधान ग्रह है और सूर्य देव को ग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है। यह उत्तम आरोग्य के कारक ग्रह हैं। सूर्य की स्थिति के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। वर्ष 2022 की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। रक्त संबंधित अनियमितताएं और गुदा रोग होने की संभावना बन सकती है। अप्रैल के बाद से स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी और आप आरोग्य प्राप्त करेंगे।
उपाय – आपको प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए तथा तांबे के पात्र से सूर्य देव को प्रतिदिन अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही अपने पिता की सेवा करें और संभव हो तो माणिक्य रत्न धारण करें।