हैदराबाद के भोईगुड़ा आड़ी में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस आग में करीब 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि अब तक 11 लोगों के शव बरामद हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय ये लोग गोदाम के अंदर ही सो रहे थे. भीषण आग के कारण एक दीवार गिर गई, जिससे वहां फंसे लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. फिलहाल एक व्यक्ति को बचा लिया गया, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.





































